ऋषिकेश में राफ्टिंग कब कर सकते हैं, क्या अप्रैल-मई में राफ्टिंग ओपन है, क्या प्राइस है और कहां है असली रोमांच

rishikesh river rafting: ऋषिकेश में जहां योग का सुकून है, वहीं राफ्टिंग का रोमांच भी है। वैसे आने वाले दो महीने ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए परफेक्ट हैं। लेकिन जाने से पहले देखें पूरी जानकारी।

rishikesh river rafting: उत्तराखंड का आध्यात्मिक शहर ऋषिकेश सिर्फ योग और शांति के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर लवर्स के लिए भी किसी जन्नत से कम नहीं है। खासकर अप्रैल का महीना यहां रिवर राफ्टिंग के लिए पीक सीजन माना जाता है। ठंडी-गर्म के बीच संतुलित मौसम, साफ आसमान और गंगा की तेज धाराएं इस अनुभव को और भी रोमांचक बना देती हैं। अगर आप 2026 में राफ्टिंग का प्लान बना रहे हैं, तो अगले दो महीने यानी मई से जून तक का समय इसके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

Rishikesh river rafting

ऋषिकेश में राफ्टिंग कब जाएं, क्या ध्यान रखें

ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए कब जाएं

ऋषिकेश में 2025-26 का राफ्टिंग सीजन 27 सितंबर 2025 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक खुला रहेगा। यानी अप्रैल 2026 में राफ्टिंग पूरी तरह से चालू रहेगी। इस दौरान सुबह से लेकर दोपहर तक अलग-अलग स्लॉट में राफ्टिंग कराई जाती है। सुबह के समय पानी अपेक्षाकृत शांत रहता है, जबकि दोपहर तक रैपिड्स थोड़े ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं, जो एडवेंचर को और बढ़ा देते हैं।

End of Feed