Rishikesh Best Cafes: ऋषिकेश वैसे भी अपनी खूबसूरत वादियों, गंगा नदी और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए काफी मशहूर है। अगर आप अपनी बिजी लाइफ से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं और दो-तीन दिन सुकून के साथ बिताना चाहते हैं, तो ऋषिकेश घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां घूमने के साथ अगर आप किसी खूबसूरत कैफे में बैठकर गरमा-गरम पिज्जा और कॉफी का मजा लेना चाहते हैं, तो इन कैफे को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
ऋषिकेश कैफे (फोटो: pinterest)
1. ए तवोला कोन ते कैफे
अगर आपको इटैलियन खाना पसंद है, तो ए तवोला कोन ते कैफे आपके लिए अच्छी जगह हो सकती है। यह कैफे अपनी खूबसूरत थीम और नेचर के बीच बने आउटडोर सिटिंग एरिया के लिए जाना जाता है। यहां बैठकर खाना खाने के दौरान आपको आसपास का शांत और खूबसूरत माहौल काफी पसंद आएगा। शाम के समय जब कैफे की लाइट्स जगमगाने लगती हैं, तो यहां का माहौल और भी खूबसूरत हो जाता है। अगर आप पिज्जा लवर हैं, तो यहां के अर्लेकिनो पिज्जा और ए तवोला कोन ते पिज्जा को ट्राई कर सकते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ बैठकर पिज्जा खाने और बातें करने के लिए यह जगह अच्छी लग सकती है।
2. बीटल्स कैफे
ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला इलाके में स्थित बीटल्स कैफे अपनी खास वाइब और एस्थेटिक माहौल के लिए काफी पसंद किया जाता है। कैफे की सजावट इसे बाकी जगहों से थोड़ा अलग बनाती है। यहां आने वाले टूरिस्ट खाने के साथ-साथ कैफे के माहौल का भी आनंद लेते हैं। यह कैफे सालों से लोगों के बीच लोकप्रिय है और यहां आपको कई तरह के खाने के ऑप्शन मिल जाएंगे। पिज्जा के अलावा यहां बर्गर, थाई करी और राइस नूडल्स जैसी डिशेज भी ट्राई की जा सकती हैं। अगर आप ऋषिकेश घूमने आए हैं और दोस्तों के साथ रिलैक्स होकर कुछ खाना चाहते हैं, तो इस कैफे को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
3. गंगा व्यू कैफे
नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस कैफे की सबसे खास बात इसका व्यू है। अगर आप गंगा किनारे बैठकर पिज्जा खाने का मजा लेना चाहते हैं, तो गंगा व्यू कैफे आपको पसंद आ सकता है। यहां से आसपास का नजारा और गंगा का माहौल कैफे के एक्सपीरियंस को और खास बना देता है। खासकर शाम और रात के समय यहां का माहौल काफी अच्छा लगता है। हल्की ठंडी हवा, गंगा का बहता पानी और कैफे की वार्म लाइट्स मिलकर एक अलग ही माहौल बना देती हैं। यहां पिज्जा के साथ चाय और कॉफी भी ट्राई की जा सकती है।
इस कैफे की खासियत यहां मिलने वाली चाय भी है। यहां ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से अपनी चाय तैयार कर सकते हैं। यानी अगर आप चाय के शौकीन हैं, तो पिज्जा के साथ एक कप अपनी पसंद की चाय का मजा भी ले सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: गुफा के भीतर विराजमान हैं भगवान शिव, जानिए क्यों खास है श्री केशवनाथेश्वर मंदिर की यात्रा
4. फ्रीडम कैफे
लक्ष्मण झूला इलाके में मौजूद फ्रीडम कैफे भी टूरिस्ट्स के बीच काफी पसंद किया जाता है। इस कैफे की खास बात इसका खूबसूरत माहौल और खाने की अलग-अलग वैरायटी है। यहां आपको इंडियन के साथ-साथ इटैलियन फूड के ऑप्शन भी मिल जाते हैं। अगर आप पिज्जा खाना चाहते हैं तो यहां इटैलियन फूड का मजा लिया जा सकता है। वहीं, अगर आपके साथ कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे पिज्जा पसंद नहीं है, तो उसके लिए भी मेन्यू में कई दूसरे विकल्प मिल सकते हैं। कैफे का माहौल दोस्तों के साथ बैठने, बातें करने और घूमने के बाद थोड़ा रिलैक्स करने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। देश-विदेश से ऋषिकेश घूमने आने वाले टूरिस्ट्स भी इस तरह के कैफे का आनंद लेते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है Second City Tourism का ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
5. ऋषिकेश में कैफे हॉपिंग का भी लें मजा
ऋषिकेश सिर्फ मंदिरों, गंगा और एडवेंचर के लिए ही नहीं, बल्कि अपने कैफे कल्चर के लिए भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यहां आपको गंगा किनारे छोटे-बड़े कई कैफे देखने को मिल जाएंगे। इन जगहों की खासियत यहRishikesh Best Cafes, Rishikesh Cafes, Best Pizza Cafes Rishikesh, Rishikesh Pizza Cafe, Rishikesh, Rishikesh Food Guide, Rishikesh Cafe Guideहै कि आप सिर्फ खाना खाने के लिए नहीं, बल्कि घंटों बैठकर बातचीत करने और आसपास के खूबसूरत नजारों का आनंद लेने के लिए भी जा सकते हैं। अगर आप पिज्जा लवर हैं, तो अगली बार ऋषिकेश की ट्रिप प्लान करते समय इन कैफे को अपनी फूड लिस्ट में जरूर शामिल करें। घूमने के बाद एक गरमा-गरम पिज्जा, साथ में कॉफी या चाय और सामने गंगा का खूबसूरत नजारा आपकी ट्रिप को और यादगार बना सकता है।
