Rajasthan Heritage: पर्यटकों को लुभाती है राजस्थान की यात्रा, जोधपुर और जैसलमेर के करें दीदार

Rajasthan Tourism: राजस्थान की विरासत हमेशा से ही पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। इस बार राजस्थान की यात्रा के दौरान आपको जैसलमेर और जोधपुर की यात्रा को अपने बकेटलिस्ट में शामिल करना चाहिए। अद्वितीय यात्रा अनुभव शायद ही आप कभी भूल पाएं। परिवार के साथ इस बार आप इन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।

Rajasthan Tourism: राजस्थान भारत की शाही भव्यता को दर्शाता है जिसके चलते हर साल लाखों पर्यटक इस राज्य की यात्रा करते हैं। समृद्ध विरासत, आश्चर्यजनक वास्तुकला और रेगिस्तानी आकर्षण राजस्थान की पहचान है। राजस्थान अपने दो सबसे प्रतिष्ठित रेगिस्तानी शहरों-जैसलमेर और जोधपुर के कारण ना केवल भारतीय बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी लुभाता है। इस बार आप परिवार के साथ या फिर अकेले रॉयल फीलिंग लेने के लिए इन दो शहरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आप रॉयल टूर करने के इच्छुक हैं तो जोधपुर का रुख आपको करना चाहिए। ब्लू सिटी और सन सिटी के नाम से फेमस जोधपुर नीली रंग की गलियों, विशाल किलों, और शाही हवेलियों के लिए पर्यटकों को लुभाती है। मेहरानगढ़ किला, उमैद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, मंडोर गार्डन, घंटा घर और सरदार मार्केट यहां के प्रमुख आकर्षण है।

End of Feed