यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: नहीं मिलेगा ऐसा मौका, परिवार के साथ कर आएं धार्मिक यात्रा, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Spiritual Tour Package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए धार्मिक यात्रा के साथ ही विदेश घूमने का पूरा इंतजाम कर दिया है। विशेष रूप से इस इंटरनेशन पैकेज को धार्मिक यात्रा में इच्छुक पर्यटकों के लिए ही डिजाइन किया गया है। इस पैकेज के तहत आप श्रीलंका में कोलंबो, दांबुला, त्रिंकोमाली, कैंडी जैसे प्रमुख आकर्षणों के दीदार कर पाएंगे।

Image

IRCTC spiritual tour package

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने SHRI RAMAYANA YATRA नाम से बेहद ही किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। धार्मिक यात्रा का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए ही इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। इस धार्मिक पैकेज के तहत पर्यटक भारतीय महाकाव्य रामायण से जुड़ी हुई शानदार जगहों को देख पाएंगे।

कोलंबो, दांबुला, त्रिंकोमाली, कैंडी, नुवारा एलिया में आपको घुमाया जाएगा। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 6 मई 2025 को मुंबई एयरपोर्ट से आपको कोलंबो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए फ्लाइट लेनी है। श्रीलंका पहुंचते ही एयरपोर्ट पर मदद के लिए आपको टूर गाइड मिल जाएगा।

ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल होगा। इंग्लिश स्पीकिंग टूर गाइड आपकी मदद के लिए उपलब्ध रहेगा। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। मतलब रहने से लेकर खाने-पीने तक आपको किसी भी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 68000 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 66700 रुपए तय किया गया है। इस पैकेजे के तहत आप सोलो ट्रिप भी कर सकते हैं जिसके लिए आपको 91150 रुपए खर्च करने होंगे।इस पैकेज का कोड WMO015A है। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931886 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। पैकेज बुक करने के लिए मोबाइल एप्प या फिर आईआरसीटीसी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article