Pushkar Mela 2026: पुष्कर मेला कब से लगेगा 2026 में, ऊंटों से लेकर घाटों तक क्यों होती है इसकी इतनी चर्चा

Pushkar Mela 2026: पुष्कर मेला 2026 में कब से लगेगा। जानें ऊंट मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कार्तिक स्नान के लिए क्यों मशहूर है यह आयोजन। कैसे बना सकते हैं पुष्कर मेला घूमने का प्लान।

Pushkar Mela 2026: राजस्थान का मशहूर पुष्कर मेला जल्द ही लगने जा रहा है। यहां सजे हुए ऊंटों और पशुओं की खरीद-बिक्री के साथ लोक संस्कृति के रंग भी देखने को मिलते हैं। वहीं, पुष्कर सरोवर और कार्तिक स्नान इस आयोजन को आस्था से जोड़ते हैं। जानें मेले की तारीख और वह खासियत, जिसके लिए देश-विदेश से लोग यहां पहुंचते हैं।

pushkar mela 2026 dates

पुष्कर मेला कब लगेगा 2026 में, नोट करें डेट्स (AI Image)

राजस्थान घूमने की बात हो तो जयपुर के महल, उदयपुर की झीलें और जैसलमेर के रेतीले रास्ते अक्सर याद आते हैं। लेकिन नवंबर में एक छोटा-सा शहर भी यात्रियों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। यह है अजमेर के पास बसा पुष्कर। मेले के दिनों में यहां आने की वजह हर किसी की अलग होती है। कोई पशुओं का कारोबार करने आता है। कोई सरोवर पर पूजा करने। कुछ लोग कैमरा लेकर पहुंचते हैं, तो कुछ राजस्थान की लोक संस्कृति को करीब से देखने। यही अलग-अलग दुनिया एक जगह मिलकर पुष्कर मेले को खास बनाती हैं।

End of Feed