Popular Mela/Fair in Delhi NCR (दिल्ली में घूमने की जगह): दिल्ली एनसीआर में वैसे तो घूमने फिरने की जगहों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में लेकिन अगर आप लाल किला, इंडिया गेट या मजनू का टीला देख देख कर थक गए हैं तो ये वाले फरवरी में लगने वाले या लग चुके मेले विजिट करने के लिए शानदार हो सकते हैं। जहां आप शॉपिंग से लेकर घूमने तो कला, संस्कृति का अनूठा रूप देख पाएंगे। यहां देखें दिल्ली एनसीआर में फरवरी के महीने में कौन से फेयर/मेला आयोजित होने वाले हैं। ये रही पूरी लिस्ट जहां आप पार्टनर, परिवार, बच्चों को तो दोस्तों को लेकर जा सकते हैं और शानदार समय बिता सकते हैं।
Popular Mela/Fair in Delhi NCR to visit in February
Popular Upcoming Mela/Fair in Delhi NCR in February
सूरजकुंड मेला
फरीदाबाद में लगने वाला सूरजकुंड मेला दिल्ली एनसीआर का सबसे शानदार मेला होता है। साल में एक बार लगने वाला ये मेला 7 फरवरी से शुरु हो चुका है और ये 23 फरवरी तक रहेगा। इस साल 38वां सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेला लगा है, जहां आपको जाना ही चाहिए।
वैलेंटाइन्स वाइब लाइव म्यूजिक मेला
गुडगांव के निर्वाना क्लब में 14 फरवरी को खास बॉलीवुड गानों की थीम वाला मेला फेयर लगने वाला है। जहां आप 90s के खास बॉलीवुड गानों का मजा रोमांटिक अंदाज में पार्टनर संग ले सकते हैं।
इंडिया इंटरनेशनल गार्मेंट फेयर
कपड़ों की खरीददारी करनी है, तो सस्ते में शॉपिंग करने के लिए भारत मंडपम में लगने वाला इंडिया इंटरनेशनल गार्मेंट फेयर बढ़िया हो सकता है। ये 14 फरवरी को लगने वाला है तो 17 फरवरी तक रहेगा।
दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर
ज्वेलरी की शॉपिंग करनी है तो भारत मंडपम में 22 फरवरी से लेकर 24
फरवरी तक लगने वाला ये फेयर भी मस्ट विजिट है।
बोहो बाजार
15 और 16 फरवरी तो आप जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बोहो बाजार विजिट कर सकते हैं। अगर आप क्राफ्ट्स, लिटरेचर, कला और शॉपिंग के शौकीन हैं तो यहां पर जरूर जाएं।
