कोंकण के पश्चिमी तट में छिपी हैं घूमने की ये 7 शानदार जगहें, तारकर्ली से दापोली, देखें ये स्वर्ग से सुंदर नजारे

Places To Visit In Konkan: घुमक्कड़ लोगों के लिए कोंकण का पश्चिमी तट वाकई में भारत का छुपा हुआ खजाना है। अगर आप नेचर लवर हैं, या बस कुछ दिनों की शांति और सुकून की तलाश में हैं, तो तारकर्ली से लेकर दापोली तक की ये जगहें आपको जरूर पसंद आएंगी। एक बार यहां घूमिए, फिर बार-बार आने का मन करेगा। चलिए जानते हैं इनके बारे में....

Places To Visit In Konkan: अगर आप भीड़भाड़ से दूर, शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो कोंकण का पश्चिमी तट आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। यहां की हरियाली, साफ नीला समुद्र और पुराने किले मिलकर ऐसा नज़ारा बनाते हैं जैसे आप किसी फिल्मी लोकेशन पर घूम रहे हों। तारकर्ली से लेकर दापोली तक, इस बेल्ट में कई ऐसी जगहें हैं जो अब भी लोगों की नजरों से छुपी हुई हैं। यहां की सादगी, लोकल खाना और शांत वातावरण हर टूरिस्ट को सुकून का एहसास कराता है। तो चलिए, जानें कोंकण के उन सात खास ठिकानों के बारे में, जो देखने में किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते।

Best Places To Visit In Konkan

Best Places To Visit In Konkan

ये हैं कोकण में घूमने की बेस्ट जगहें - Best Places To Visit In Konkan In Hindi

तारकर्ली

Tarkarli Image - Canva

तारकर्ली कोंकण के सबसे साफ-सुथरे और शांत समुद्र तटों में से एक है। यहां का नीला पानी और सफेद रेत किसी विदेशी बीच की याद दिला देते हैं। अगर आपको पानी के खेल पसंद हैं, तो स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग का मजा यहां जरूर लें। करली नदी की बैकवॉटर में बोट राइड भी काफी सुकून देने वाली होती है। आसपास के होमस्टे में रुककर आप मालवणी खाने का स्वाद ले सकते हैं। ये जगह उन लोगों के लिए है जो भीड़ से दूर, शांति के साथ अपना वीकेंड बिताना चाहते हैं।

End of Feed