विदेश यात्रा का प्लान करते समय जिस चीज की सबसे ज्यादा चिंता हमें होती है वह है वीजा। जी हां आज तेजी से बदलते समय और आधुनिक व्यवस्थाओं के बीच वीजा नियम भी काफी कड़े हो गए हैं। लेकिन कुछ देश अपने देश में विदेशी नागरिकों का ट्रैवल बढ़ाने और टूरिज्म को आसान बनाने के लिए वीजा फ्री एंट्री देने की बात भी करते हैं। दुनिया भर में लगभग 60 से ज्यादा देश ऐसे हैं जहां भारतीयों को जाने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाल ही में इस कड़ी में एक और देश जुड़ गया है। जी हां अब फिलीपींस ने भी भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया है। आइए जानते हैं क्या है वीजा का नया नियम?
14 दिन का होगा फ्री वीजा
जो भी भारतीय फिलीपींस घूमने की योजना बना रहे हैं, उन्हें 14 दिन तक बिना टूरिस्ट वीजा के घूमने की छूट मिलेगी। हालांकि आपको बता दें कि ये छूट केवल घूमने के लिए दी जा रही है। इस छूट को किसी भी तरह आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। इस वीजा फ्री एंट्री से आप 14 दिन तक फिलीपींस के खूबसूरत टापूओं और समुद्री तटों के नजारे ले सकते हैं।
कैसे मिलेगा फ्री वीजा?
फिलीपींस घूमने के लिए फ्री वीजा लेने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करना होगा। इसमें आपकी यात्रा का उद्देश्य केवल घूमना-फिरना होना चाहिए और आपका पासपोर्ट कम से कम 6 महीने तक वैलिड होना चाहिए। इस वीजा के लिए आपको फिलीपींस ट्रिप में होटल की बुकिंग और रिटर्न टिकट भी दिखाना होगा। इन सभी नियमों को फॉलो कर आप इस फ्री वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
