वो देश जहां इंटरनेट है बैन, Passenger Paramvir ने दिखाई ऐसी दुनिया जहां जिंदगी चलती है ऑफलाइन

अफ्रीकी देश इरीट्रिया अपनी अनोखी ऑफलाइन जिंदगी के लिए चर्चा में है। जहां लोग इंटरनेट, स्मार्टफोन और डिजिटल सुविधाओं से दूर अपनी जिंदगी बिताते हैं। Passenger Paramvir ने अपने व्लॉग में इस देश की एक अलग झलक दिखाई है।

Eritrea: कल्पना कीजिए आप किसी ऐसे देश में पहुंचें जहां सड़क पर चलते हुए हाथों में स्मार्टफोन लिए लोग नजर न आएं, हर कैफे में Wi-Fi का पासवर्ड पूछने की जरूरत न पड़े और पैसे निकालने के लिए ATM खोजने की मजबूरी भी न हो। आज की डिजिटल दुनिया में यह किसी कहानी जैसा लगता है, लेकिन अफ्रीका के Eritrea में जिंदगी का एक हिस्सा आज भी इसी तरह बेहद अलग अंदाज में दिखाई देता है।

Eritrea

ऐसा देश जहां इंटरनेट है बैन! (Photo - AI)

ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर Passenger Paramvir के अनुभवों ने इस देश की ऐसी तस्वीर लोगों के सामने रखी है, जो आधुनिक दुनिया से बिल्कुल अलग नजर आती है। यहां की राजधानी Asmara की सड़कों पर चलते हुए ऐसा महसूस हो सकता है जैसे समय ने कई दशक पीछे छलांग लगा दी हो। यही वजह है कि Asmara को कई बार इसकी पुरानी इमारतों और Italian प्रभाव के कारण ‘समय में ठहरा हुआ शहर’ कहा जाता है।

End of Feed