Ooty Travel Guide In Hindi: दक्षिण भारत की रानी के नाम से मशहूर ऊटी पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। तमिलनाडु राज्य के नीलगिरी जिले में स्थित ऊटी हिल स्टेशन की यात्रा हर उम्र हर और वर्ग की आयु के लोगों को आकर्षित करती है। शांत वातावरण में समय बिताने के लिए पर्यटक ऊटी का रुख करते हैं। कहां जाएं, क्या करें, कहां ठहरें और कितना खर्च आएगा यहां सबकुछ आपको डिटेल में बताया गया है।
Ooty Travel Guide (image credit-canva)
ऊटी में घूमने की जगहें (Top Attractions in Ooty)
ऊटी झील, डोडाबेट्टा पीक, बोटैनिकल गार्डन, चाय संग्रहालय और फैक्ट्री, नीलगिरी टॉय ट्रेन राइड, रोज़ गार्डन, पायकारा झील और वॉटरफॉल, एवलेन्च और एमेरेल्ड लेक, थुंडर वर्ल्ड (थीम पार्क) यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Ooty)
मानसून के मौसम में जुलाई –सितंबर के बीच आप ऊटी की यात्रा कर सकते हैं। ये मौसम हरियाली, हल्की बारिश और फोटो के लिए सुंदर होता है। गर्मी के मौसम में मार्च –जून और सर्दी में अक्टूबर –फरवरी के बीच यहां घूमने का सबसे बेस्ट टाइम होता है।
ऊटी में ठहरने के विकल्प (Where to Stay in Ooty)
बजट में आपको यहां गेस्टहाउस, लॉज ₹800 – ₹1500 प्रतिदिन खर्चे के हिसाब से मिल जाएगा। अगर आप मिड रेंज में अपना बजट रखते हैं तो फिर प्रति दिन का खर्चा ₹1500 – ₹3500 तक हो सकता है।
ऊटी का खाना (What to Eat in Ooty)
ऊटी चॉकलेट, हॉट कॉर्न, ऊटी चाय यहां काफी ज्यादा फेमस है। इडली, डोसा, उत्तपम, सांभर यहां का स्थानीय खाना है। क्विक स्नैक्स के लिए आप बेक्ड पिज्जा, पकोड़े, चाय के साथ मक्कई का लुत्फ उठा सकते हैं।
ऊटी कैसे पहुंचे? (How to Reach Ooty)
ऊटी के निकटतम एयरपोर्ट कोयंबटूर (85 किमी) है। एयरपोर्ट से टैक्सी या बस से ऊटी पहुंचा जा सकता है। नीलगिरी माउंटेन रेलवे (टॉय ट्रेन) मेट्टुपालयम से ऊटी तक चलती है। अगर आप सड़क मार्ग का चुनाव कर रहे हैं तो बेंगलुरु, मैसूर और कोयंबटूर से नियमित बसें चलती हैं।
