Offbeat Beach Destinations: बीच के बारे में सोचते ही पहला ख्याल गोवा का ही आता है। ज्यादातर घुमक्कड़ लोग गोवा के बीच पर कई बार चिलआउट कर चुके होते हैं। अगर आप भी उन पर्यटकों में से हैं जो गोवा जा जाकर बोर हे गया है तो जान लें कि भारत में गोवा के अलावा भी कई शानदार समुद्र तट हैं जहां जाकर आप कम खर्चे में गोवा जैसी फील आ जाएगी। गौर करने वाली बात ये है कि यहां पर आपको सुकून, सुंदरता और भीड़ से आजादी भी मिल जाएगी।
Goa alternatives (photo: canva)
तवरेकेरे (कर्नाटक): अगर आप बेहद शांत जगह की तलाश में हैं तो तवरेकेरे का रुख कर सकते हैं। कर्नाटक में स्थित ये जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। बीचलाइफ को एन्जॉय करने के साथ ही समुद्री गांव और लोकल संस्कृति को करीब से महसूस आप यहां कर सकते हैं। मुर्वांते बीच यहां का प्रसिद्ध बीच है।
डिवेआगर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र में स्थित डिवेआगर की यात्रा आप कर सकते हैं जहां साफ रेत, लोकल सीफूड और कम टूरिस्ट्स आते हैं। कम बजट में अगर आप ज्यादा शांति की तलाश में हैं तो ये आपके लिए परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेश है।
गोकर्ण (कर्नाटक): गोवा से शांत लेकिन उतनी ही खूबसूरत जगह में गोकर्ण का नाम आता है। ओम बीच, हाफ मून बीच, पैराडाइज बीच यहां फेमस बीच हैं। शांत समुद्र तट, हिप्पी वाइब और ट्रेकिंग ट्रेल्स का भी लुत्फ आप यहां उठा सकते हैं।
वेलानकन्नी (तमिलनाडु): धार्मिक स्थल और समुद्र की शांति इस जगह की खासियत है। बीच के किनारे ही अगर आप चर्च और आध्यात्मिक अनुभव की तलाश में हैं तो फिर वेलानकन्नी का रुख कर सकते हैं।
