12 साल बाद नीलगिरी में लौटे नीलकुरिंजी फूल, जल्द ही बना डालो तमिलनाडु घूमने का प्लान

Nilgiri Hills in Tamil Nadu turned blue: तमिलनाडु घूमने का सही समय आ गया है क्योंकि वहां की नीलगिरि की पहाड़ियाँ दुर्लभ नीलकुरिंजी फूलों से नीली हो गई हैं। ये इसलिए खास हैं क्योंकि हर 12 साल में ये एक बार खिलते हैं। यह दुर्लभ घटना दुनिया भर से प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों को आकर्षित करती है।

Neelakurinji flowers return: तमिलनाडु की नीलगिरि पहाड़ियां नीले वंडरलैंड में बदल गई हैं। 12 साल में एक बार खिलने वाले दुर्लभ नीलकुरिंजी फूलों की बदौलत वहां का माहौल रंगीन हो गया है। यह एक प्राकृतिक चमत्कार और आश्चर्यजनक दृश्य है, जो परिदृश्य को नीले रंग के जीवंत समुद्र में बदल दिया है। प्रकृति प्रेमियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए अब यहां की यात्रा करना काफी सुखद एहसास दिला सकता है।

Nilgiri Hills in Tamil Nadu

Nilgiri Hills in Tamil Nadu

फूलों का खिलना पहाड़ियों को एक जादुई नजारे में बदल दिया है जो इस अलौकिक दृश्य का अनुभव करने के लिए दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने एक्स पर खिलते नीलकुरिंजी फूलों के कुछ भव्य दृश्य शेयर किए हैं जो काफी मनमोहक हैं।

End of Feed