नेपाल जाने का सही समय क्या है, नोट करें हिमालय की गोदी में बसे इस खूबसूरत देश की कब कहां जाएं की गाइड

Nepal jaane ka best time kaun sa hai: विशाल हिमालय की गोदी में नेपाल भले ही एक छोटा देश है मगर इसकी खूबसूरती देखने लायक है। अगर आप नेपाल जाने की प्लानिंग में हैं तो एक बार ये गाइड पढ़ लें। इससे आपको पता लग जाएगा कि नेपाल के किस हिस्से को किस मौसम में आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Nepal jaane ka best time kaun sa hai: नेपाल भले ही नाम और क्षेत्रफल में छोटा देश हो, लेकिन घूमने के लिहाज से देखा जाए तो ये एक ही विजिट में आपको यहां देखने को बहुत कुछ मिलेगा। हां, ये और बात है कि नेपाल में भी भारत की तरह अलग अलग महीनों में अलग तरह का मौसम होता है। अन्नपूर्णा सर्किट में ट्रेकिंग करनी हो या काठमांडू में पैगोडा पर जाकर संस्कृति की झलक देखनी हो - आप मौसम के हिसाब से प्लान करेंगे तो घूमने का मजा दोगुना हो जाएगा।

Nepal jaane ka best time kya hai

नेपाल जाने का बेस्ट टाइम क्या है (Pic: iStock)

नेपाल जाने का सही समय क्या है

मानसून सीजन में नेपाल में कहां जाएं

नेपाल में भारत की ही तरह मानसून सीजन जून से अगस्त के बीच रहता है। मस्टैंग, काठमांडू, लुंबिनी जैसी जगहें नेपाल में इस सीजन में घूमने के लिए बेस्ट रहेंगी। हालांकि ये सीजन नेपाल को एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट नहीं माना जाता है। अगर आपको ट्रेकिंग का शौक नहीं है तो आप बजट डील्स के लिए इस समय नेपाल जाने का प्लान कर सकते हैं।

End of Feed