Must Visit Places near Delhi within 300 km: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में यूं तो घूमने की बहुत सारी बढ़िया और सुंदर जगहें हैं। लेकिन दिल्ली में रहने वाले लोग बार-बार इन जगहों (Tourist Places in Delhi) पर जाकर बोर हो गए हैं और घूमने (Travel) की नई जगहें सर्च करते हैं। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और घूमने की नई जगहें तलाश (Tourist Places) रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। इसी को लेकर आज हम आपको दिल्ली से 300 किलोमीटर तक घूमने की कुछ ऐसी जगहों (Best Tourist Places Near Delhi Within 300 Kms) के बारे में बताएंगे, जहां आप आसानी से जा सकते हैं। दरअसल चार दिन बाद अगस्त का महीना शुरू होने जा रहा है और इसी महीन आपको दो लंबे वीकेंड भी मिलेंगे, ऐसे में आप इन जगहों पर घूमने (Must Visit Places near Delhi within 300 km) के लिए जा सकते हैं।
Tourist Places Near Delhi Within 300 Kms: दिल्ली के आसपास 300 किमी में घूमने की जगहें।
दिल्ली के आसपास 300 किलोमीटर की दूरी में घूमने की जगहें (Places to Visit Within 300 Kms around Delhi)
नैनीताल (Nainital)
दिल्ली के 300 किलोमीटर के नजदीक घूमने वाली जगहों में सबसे खास है नैनीताल। नैनीताल एक हिल स्टेशन भी है। झीलें, ऊंचे पेड़ों से भरी ढलानें और साफ आसमान इस खूबसूरत हिल स्टेशन की आपकी यात्रा को और भी बेहतर बना देगा। अपने परिवार और दोस्तों के साथ वीकेंड या हॉलिडे पर जाने के लिए यह एकदम सही जगह है। दिल्ली से नैनीताल की दूरी 296 किलोमीटर है।
आगरा (Agra)
आगरा दिल्ली से केवल 4 घंटे की ड्राइव दूर है और भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले यात्रा स्थलों में से एक है। आगरा ने लंबे समय तक मुगल सम्राट की राजधानी के रूप में कार्य किया है। पर्यटक आगरा खासतौर से ताजमहल को देखने के लिए आते हैं। ताजमहल के साथ ही आगरा में घूमने और देखने की कई सारी जगहें हैं। आप साल के किसी भी महीने या मौसम में ताजमहल का दीदार करने के लिए आ सकते हैं। वीकेंड में यहां टूरिस्ट काफी संख्या में आते हैं।
जयपुर (Jaipur)
दिल्ली से 300 किलोमीटर के नजदीक घूमने वाली जगहों में राजस्थान की राजधानी जयपुर भी काफी स्पेशल है। गुलाबी शहर' से मशहूर जयपुर की ज्यादातर ऐतिहासिक इमारतों पर गुलाबी रंग की थीम प्रमुख है। यहां आपको घूमने की कई सारी जगहें देखने को मिलेंगी। वीकेंड में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है।
मसूरी (Mussoorie)
हिल स्टेशन मसूरी दिल्ली से 300 किलोमीटर के अंदर सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है। छोटा सा हिल स्टेशन कई पार्कों, मंदिरों और झीलों के साथ प्राकृतिक सुंदरता और औपनिवेशिक वास्तुकला का एक आदर्श मिश्रण है। आप अपने मनोरंजन के लिए रिवर राफ्टिंग, घुड़सवारी और ट्रैकिंग जैसी कई साहसिक गतिविधियां भी यहां आकर कर सकते हैं। वीकेंड में घूमने के लिए यहां आना बढ़िया ऑप्शन है, लेकिन वीकेंड पर यहां काफी ज्यादा भीड़ रहती है।
