चाय बिना नहीं आता आपको भी चैन.. तो घूम आएं चाय से लदी इन पहाड़ियों पर, होगा जन्नत का एहसास

Famous Tea Gardens in India (भारत के फेमस चाय बागान): चाय लवर्स के लिए अगर भारत में घूमने की कोई बेस्ट जगह है, तो वो हैं ये तीन जगहें। जहां आपको जन्नत जैसे नजारे, चाय की महक और सुकून का अनुभव होगा। यहां देखें भारत के फेमस चाय बागान कौन से हैं, जहां पर चाय लवर्स को जाना ही चाहिए।

Famous Tea Gardens in India (भारत के फेमस चाय बागान): अगर आप पक्के चाय और ट्रेवल लवर हैं, और अलग अलग जगहों पर जाकर चाय की चुस्की लेना पसंद करते हैं। तो आपको ये पता ही होगा कि, भारत अपने खूबसूरत चाय बागानों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। भारत में ऐसी कई सारी खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप चाय की भीनी भीनी महक के साथ सुंदर दिलकश वादियों के नजारों का आनंद ले सकते हैं। इस लिस्ट में दार्जिलिंग, मुन्नार और असम के टी गार्डन सबसे ज्यादा फेमस माने जाते हैं। जो न केवल चाय की खेती के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपनी हरियाली, पहाड़ी नजारों और शांत वातावरण के कारण भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। तो अगर आप भी आने वाले दिनों में किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां टॉप क्वालिटी चाय और सुपर सुंदर नजारों का लुत्फ लिया जा सके। तो आपको इन तीन जगहों पर जाना ही जाना चाहिए जहां के चाय बागान दुनिया भर में मशहूर हैं।

Must Visit Tea Gardens in India

1. दार्जिलिंग टी गार्डन (पश्चिम बंगाल)

दार्जिलिंग को 'चाय की रानी' कहा जाता है और यहां की चाय पूरी दुनिया में मशहूर है। हिमालय की गोद में बसे इन चाय बागानों का नजारा बेहद मनमोहक होता है। सुबह-सुबह धुंध में ढके पहाड़ और हरियाली से भरे टी गार्डन किसी सपने जैसे लगते हैं।

End of Feed