भारतीयों के लिए क्यों खास है मोरक्को, यहां हर कदम पर मिलता है नया अनुभव

Morocco tourism: इस देश की कई चीजें भारतीय संस्कृति से थोड़ी-बहुत जुड़ी हुई महसूस होती हैं। फिर चाहे बात चाय की हो, मसालेदार खाने की हो या फिर बॉलीवुड की।

Morocco tourism: विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं? आज हम आपको बताएंगे ऐसी खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में जहां एक ही ट्रिप में अलग-अलग संस्कृतियों, शानदार नजारों, स्वादिष्ट खाने, ऐतिहासिक इमारतों और रोमांच का भरपूर मजा आपको मिल जाएगा। थाईलैंड, वियतनाम जाकर थक चुके हैं तो इस बार मोरक्को (Morocco travel guide) का रुख करें। अफ्रीका का यह देश यूरोप और अरब संस्कृति के बीच एक खूबसूरत पुल जैसा नजर आता है जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा। यहां की रंगीन गलियां, पुराने बाजार, शानदार महल, रेगिस्तान और पहाड़ आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

Morocco tourism

भारतीयों के लिए क्यों खास है मोरक्को

मोरक्को में चाय सिर्फ पेय नहीं, मेहमाननवाजी है

भारतीयों को चाय बेहद पसंद है। अगर आपको भी घूमने-फिरने के दौरान चाय की तलब लगती है तो मोरक्को पहुंचने के बाद आपको लगेगा कि यहां चाय की अपनी अलग दुनिया है। मोरक्को की मशहूर मिंट चाय यहां की संस्कृति का अहम हिस्सा है। अगर आप यहां रहने के लिए होमस्टे का चुनाव करते हैं तो चाय से स्वागत होना आम बात है। पुदीने की खुशबू वाली यह चाय सिर्फ पीने की चीज नहीं, बल्कि लोगों के बीच बातचीत और अपनापन बढ़ाने का एक तरीका भी है। यही वजह है कि भारतीय यात्रियों को यहां का यह अंदाज काफी जाना-पहचाना लग सकता है।

End of Feed