नोहकालिकाई वॉटरफॉल, बारिश के मौसम में और भी जादुई हो जाता है यह झरना

Meghalaya Tourist Places: मेघालय के Nohkalikai Falls के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है। इसका महत्व और यह क्यों भारत का सबसे ऊंचा प्लंज वॉटरफॉल (सीधे नीचे गिरने वाला झरना) है।

Meghalaya Tourist Places: नोहकलिकाई वॉटरफॉल (Nohkalikai Falls) भारत का सबसे ऊंचा प्लंज वॉटरफॉल माना जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यहां पानी करीब 340 मीटर (1,115 फीट) की ऊंचाई से बिना किसी रुकावट के सीधे नीचे गिरता है। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में, सोहरा (चेरापूंजी) के पास यह खूबसूरत झरना स्थित है। इसकी एक खासियत जो इसे भारत के ज्यादातर वॉटरफॉल से अलग बनाती है वह यह है कि भारत के बड़े झरने किसी बड़ी और बारहमासी नदी से बनते हैं, लेकिन नोहकलिकाई झरने से गिरने वाला पानी मुख्य रूप से आसपास के पठारों पर होने वाली भारी बारिश से आता है।

Nohkalikai Waterfall

नोहकालिकाई वॉटरफॉल (photo: pinterest)

मानसून में बनाएं घूमने का प्लान

सीधे और सरल शब्दों में समझें तो इस झरने की खूबसूरती और जलधारा काफी हद तक मानसून और बारिश पर निर्भर करती है। यही वजह है कि इसे भारत का सबसे शानदार बारिश पर निर्भर प्लंज वॉटरफॉल के रूप में जाना जाता है। मानसून के दौरान यहां घूमने का आप प्लान बना सकते हैं कि क्योंकि जब यहां जमकर बारिश होती है, तब यह झरना अपने पूरे शबाब पर होता है। ऊंचाई से गिरता पानी, चारों ओर फैली हरियाली और घाटियों का मनमोहक नजारा आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगा।

End of Feed