Manali Tourism: मनाली की यात्रा अगर आप करने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार सिर्फ मनाली घूमकर ही वापस मत लौट आना। मनाली के बेहद आसपास कुछ ऐसी जगहें बसी हैं जो कम भीड़भाड़ और प्राकृतिक सुंदरता के चलते ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशन है जहां आप शहर की भीड़भाड़ से दूर दो पल शांति से बिता सकते हैं।
Manali Tourism (photo-canva)
सेथन वैली: इस लिस्ट में नंबर 1 पर सेथन वैली को शामिल किया गया है। मनाली से लगभग 15 किमी की दूरी पर बसी सेथन वैली विंटर में स्नो स्पोर्ट्स और समर में ट्रेकिंग के लिए परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। स्नोशूइंग, बोनफायर, ट्रेक्स कुछ एक्टिविटी हैं जिनका आप हिस्सा बन सकते हैं।
हमटा गांव: लोकल होमस्टे, ट्रेकिंग और कैम्पिंग का मजा लेने के लिए आप हमटा गांव की यात्रा कर सकते हैं। मनाली से लगभग 18 किमी की दूरी पर ये गांव बसा हुआ है जहां शांत और खूबसूरत माहौल में 2 पल आप सुकून के बिता सकते हैं।
सोलंग गांव: मनाली से लगभग 12 किमी की दूरी पर बसे सोलंग गांव की यात्रा आप जरूर करें। कम टूरिस्ट्स के कारण ये एक ऑफबीट और बेहद शांत ट्रैवल डेस्टिनेशन है। गांव की लोकल लाइफस्टाइल को यहां आप करीब से महसूस कर सकते हैं।
नग्गर: कला, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा संगम देखने के लिए आप नग्गर की यात्रा कर सकते हैं। रोरिक आर्ट गैलरी, रिवरसाइड वॉक यहां का प्रमुख आकर्षण है। मनाली से लगभग 22 किमी की दूरी पर नग्गर बसा हुआ है।
