महाकाल महादर्शन: 6 दिन की दिव्य यात्रा में मिलेगा आध्यात्म और पर्यटन का अनोखा संगम

Mahakal Darshan: महाकाल महादर्शन यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। 6 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है जिसमें उज्जैन, भोपाल, मांडू और इंदौर की आध्यात्मिक व ऐतिहासिक सैर आपको करवाई जाएगी।

Mahakal Darshan: कम बजट में अगर उज्जैन की धार्मिक यात्रा करने का आप प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आईआरसीटीसी ने 'MAHAKAL MAHA DARSHAN' नाम से 6 दिन का बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। अपनी सहूलियत के हिसाब से आने वाले किसी भी बुधवार के लिए आप इस पैकेज को बुक कर सकते हैं। 29 जुलाई 2026 दिन बुधवार को शाम 4:30 बजे काचेगुड़ा रेलवे स्टेशन से 12707 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार होकर यात्रा की शुरुआत होगी। रात ट्रेन में ही बितानी होगी।

Mahakal Maha Darshan

महाकाल महादर्शन

दूसरे दिन का प्लान (गुरुवार)

सुबह 8:15 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां होटल में केवल फ्रेश होने की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद भोजेश्वर महादेव मंदिर और ट्राइबल म्यूजियम घूमेंगे। फिर करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर उज्जैन पहुंचेंगे। होटल में चेक-इन करने के बाद रात यहीं ठहरेंगे।

End of Feed