ट्रेन से तय करें ऐतिहासिक सिल्क रूट का सफर, जानिए पूरी डिटेल्स

Luxury Train Travel: यह कोई आम ट्रेन यात्रा नहीं है, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जिसमें सफर भी मजा देता है और हर स्टेशन पर कुछ नया देखने को मिलता है।

Luxury Train Travel: अगर आपको घूमने-फिरने के साथ ही नई जगहें देखने का शौक है, तो यह खबर आपके लिए काफी दिलचस्प है। दुनिया का मशहूर सिल्क रोड अब सिर्फ इतिहास की किताबों में नहीं रहा, बल्कि अब आप उस पर एकदम आरामदायक और लग्जरी ट्रेन में बैठकर सफर कर सकते हैं। यह कोई आम ट्रेन यात्रा नहीं है, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जिसमें सफर भी मजा देता है और हर स्टेशन पर कुछ नया देखने को मिलता है।

luxury train travel

ऐतिहासिक सिल्क रूट का सफर

क्यों खास है ये यात्रा

सिल्क रोड दरअसल एक पुराना व्यापार मार्ग था, जो चीन से लेकर मध्य एशिया और यूरोप तक जाता था। पहले के समय में इसी रास्ते से रेशम, मसाले, कपड़े और कई कीमती चीजें एक देश से दूसरे देश भेजी जाती थीं। लेकिन सिर्फ सामान ही नहीं, इस रास्ते से संस्कृति, कला और विचार भी एक जगह से दूसरी जगह फैलते थे। अब इसी ऐतिहासिक रास्ते को एक नए अंदाज में पेश किया गया है। 'द ग्रैंड सिल्क रोड बाय ट्रेन' नाम की यह लग्जरी ट्रेन यात्रा आपको पुराने इतिहास को करीब से देखने का मौका देती है, वो भी आराम और लग्जरी के साथ।

End of Feed