Low Budget Travel: कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप, 2026 में इन 5 देशों की करें सैर

Low budget travel: कम बजट में इंटरनेशनल वाइब चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। शानदार एक्सपीरियंस से लेकर यादगार ट्रिप सब कुछ आपको कम बजट में मिल जाएगी। ये 5 देश आपके लिए बेस्ट हैं।

Low budget travel: ट्रैवल का मतलब हमेशा महंगी फ्लाइट, लग्जरी होटल या महीनों की सेविंग नहीं होता। खासकर भारतीय ट्रैवलर्स के लिए 2026 में कई ऐसे इंटरनेशनल डेस्टिनेशन हैं जो पास भी हैं, पहुंचने में आसान भी और जेब पर भारी भी नहीं पड़ते। असली खेल ये है कि आप ऐसी जगह चुनें जहां फ्लाइट्स ज्यादा हों, वीजा आसान हो, लोकल ट्रांसपोर्ट सस्ता हो और खाने-पीने से लेकर घूमने तक का खर्च कंट्रोल में रहे। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए 2026 में 5 देश खास तौर पर बजट ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट माने जा रहे हैं। हर देश अपने आप में अलग एक्सपीरियंस देता है। कहीं पहाड़, कहीं बीच, कहीं स्ट्रीट फूड, कहीं शॉपिंग और कहीं कल्चर।

Low Budget Travel

कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप

नेपाल

नेपाल भारतीयों के लिए सबसे आसान और सस्ता इंटरनेशनल ट्रिप है। यहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती, सिर्फ वैलिड आईडी से एंट्री मिल जाती है। काठमांडू और पोखरा जैसे शहरों में सस्ते गेस्टहाउस, लोकल कैफे, मंदिर, झीलें और पहाड़ों का खूबसूरत नजारा मिलता है। पहली बार विदेश जाने वालों के लिए ये एकदम परफेक्ट ऑप्शन है—थोड़ा अपना सा भी लगेगा और नया एक्सपीरियंस भी मिलेगा।

End of Feed