Kolkata Sightseeing During Navratri: नवरात्रि का पावन पर्व 22 सिंतबर से शुरू हो चुका है। नवरात्रि पर घूमने का प्लान बनाना एक शानदार विचार है जिसके माध्यम से आप यात्रा के साथ ही भक्ति और संस्कृति का आनंद ले सकते हैं। कोलकाता की यात्रा का आप प्लान कर सकते हैं जहां पूरे शहर में दुर्गा पूजा का भव्य महोत्सव होता है। महाष्टमी से शुरू होकर विजयदशमी तक यहां का माहौल देखते ही बनता है। ये वो समय होता है जब कोलकाता का दिल धड़कता है और शहर रंगीन झंडों, भव्य पंडालों, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाता है।
Kolkata travel tips for Navratri (photo: canva)
क्या देखें और करें: कोलकाता के प्रसिद्ध दुर्गा पूजा पंडाल जैसे - इलाहाबाद, बालीगंज, पालीगंज, सिनेमा हाल, और दक्षिण कोलकाता के बड़े पंडाल देखें। बंगाली व्यंजनों का लुत्फ उठाएं। कल्चरल इवेंट्स में भाग लें और स्थानीय बाजारों की सैर करें।
ट्रैवल टिप्स: त्योहार के दौरान शहर काफी भीड़भाड़ वाला होता है ऐसे में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट या मेट्रो का इस्तेमाल करें। अपने सामान का खास ध्यान रखें और भीड़भाड़ से बचने के लिए जल्दी सुबह या शाम को पंडाल देखें।
कहां ठहरें: बजट ट्रैवलर्स के लिए बढ़िया विकल्प आपको बाउरबाजार में मिल जाएगा। इसके अलावा शहर का सबसे लोकप्रिय इलाका पार्क स्ट्रीट (होटल और खाने-पीने के अच्छे विकल्प यहां मौजूद हैं) का रुख कर सकते हैं। परिवार के साथ बजट में रहने के लिए अगर आप किसी शानदार लोकेशन की तलाश में हैं तो फिर सॉल्ट लेक सिटी जाएं।
