Kinnaur Kailash Yatra 2026: भगवान शिव के दर तक पहुंचने का रोमांच, जानिए यात्रा की पूरी डिटेल

Kinnaur Kailash Yatra 2026: किन्नौर कैलाश यात्रा सिर्फ एक ट्रेक नहीं है। ये खुद को प्रकृति और आस्था के करीब महसूस करने का अनुभव है। यहां पहुंचकर ऐसा लगता है जैसे हिमालय की शांति सीधे दिल तक उतर रही हो।

Kinnaur Kailash Yatra 2026: हिमाचल प्रदेश की किन्नौर कैलाश यात्रा (Kinnaur Kailash Yatra) आपके लिए किसी सपने से कम नहीं है। हर साल हजारों श्रद्धालु और ट्रेकिंग प्रेमी इस कठिन यात्रा का हिस्सा बनते हैं। अगर आप ऐसी धार्मिक यात्रा की तलाश में हैं जिसमें रोमांच, आस्था और प्रकृति तीनों का शानदार मेल हो, तो ये यात्रा आपके लिए बेस्ट है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, बर्फ से ढकी चोटियां, संकरे रास्ते और भगवान शिव में गहरी आस्था-यही इस यात्रा को बेहद खास बनाते हैं। लेकिन, अगर आप इसे आसान ट्रैक समझ रहे हैं तो जान लें कि ये कोई आसान ट्रिप नहीं है। समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर होने वाली इस यात्रा में मजबूत हौसलें के साथ मजबूत शरीर दोनों की जरूरत पड़ती है।

Kinnaur Kailash Yatra 2026

भगवान शिव के दर तक पहुंचने का रोमांच

क्या है किन्नौर कैलाश यात्रा

किन्नौर कैलाश हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित एक पवित्र पर्वत है, जिसे भगवान शिव का निवास माना जाता है। यहां मौजूद विशाल शिवलिंग जैसी चट्टान श्रद्धालुओं के बीच आस्था का बड़ा केंद्र है। यात्रा के दौरान लोगों को कठिन पहाड़ी रास्तों और ऊंचाई वाले इलाकों से होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन ऊपर पहुंचने के बाद जो नजारा दिखता है, वो सारी थकान भुला देता है।

End of Feed