एक ही ट्रिप में पहाड़, झील और हाउसबोट का मजा, हर मोड़ पर मिलेगा नया नजारा

Kerala Travel Itinerary: पहाड़ियों से बैकवॉटर तक का सफर आपको इस टूर पैकेज के तहत करने का मौका मिल रहा है। 6 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है जहां हर मोड़ पर आपको नया नजारा मिलेगा।

Kerala Travel Itinerary: आईआरसीटीसी ने 6 दिन का बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज का नाम- 'Kerala Hills & Waters' है। अपनी सहूलियत के हिसाब से आने वाले किसी भी मंगलवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 28 जुलाई 2026 को दोपहर 2:25 बजे सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 20629, साबरी एक्सप्रेस से आपकी यात्रा शुरू होगी। रात ट्रेन में सफर करते हुए बिताएंगे।

Kerala Tour Package

पहाड़ियों से बैकवॉटर तक का सफर (फोटो: canva)

दिन 2 (बुधवार) और दिन 3 (गुरुवार)

सुबह 11:30 बजे अलुवा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से आपको रिसीव कर सड़क मार्ग से मुन्नार ले जाया जाएगा। यह सफर करीब 110 किलोमीटर का है। होटल में चेक-इन करने के बाद थोड़ा आराम करें। शाम को मुन्नार के खूबसूरत बाजार और आसपास की जगहों पर घूमने का समय मिलेगा। रात होटल में ठहरेंगे।

End of Feed