Kedarnath Trek Route: कठिन लेकिन श्रद्धामय है ट्रेक, समझ लें 16km का पूरा रास्ता

Kedarnath Trek Route: केदारनाथ तक आप सीधे सड़क मार्ग से नहीं जा सकते हैं। ऋषिकेश से गुप्तकाशी होते हुए आप यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं और गौरीकुंड तक पहुंच सकते हैं। हरिद्वार/ऋषिकेश → रुद्रप्रयाग → गुप्तकाशी/ सोनप्रयाग → गौरीकुंड गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए 16 किलोमीटर का ट्रैक करना पड़ता है जिसे डिटेल में समझते हैं।

Kedarnath Trek Route: 2 मई से केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल चुके हैं। उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ यात्रा एक धार्मिक तीर्थ यात्रा है जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। केदारनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को अंतिम 16 किलोमीटर का एक कठिन लेकिन अत्यंत श्रद्धामय ट्रेक करना पड़ता है।

केदारनाथ ट्रेक रूट (मुख्य मार्ग)

केदारनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको गौरीकुंड पहुंचना होगा। गौरीकुंड से केदारनाथ 16 किमी का ट्रेक करके आप पहुंचते हैं जिसमें 6 से 8 घंटे का समय लग सकता है। ऋषिकेश/हरिद्वार से शुरुआत करें फिर सड़क मार्ग से गुप्तकाशी → सोनप्रयाग → गौरीकुंड (ट्रेक का प्रारंभ बिंदु) तक पहुंचें।

End of Feed