Kedarnath Snowfall: केदारनाथ में बर्फबारी के बीच कैसे बनाएं चारधाम यात्रा का प्लान? नोट करें टिप्स

Kedarnath Snowfall: अक्षय तृतीया के दिन से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। जिसमें शामिल केदारनाथ मंदिर पर बर्फबारी का शानदार नजारा देखने को मिला है। बर्फबारी के बीच कैसे बनाएं यात्रा का प्लान? यहां जानें सभी जानकारी...

Kedarnath Snowfall: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। साल 2026 में भी यह यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, जिसमें केदारनाथ मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर, यमुनोत्री मंदिर और गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं। इस बार यात्रा शुरू होने से पहले ही मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में हाल ही में बर्फबारी देखने को मिली है, जिससे ठंड बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में तेजी से बदलते मौसम को देखते हुए यात्रियों को पहले से ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधान यात्रा की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन मौजूदा मौसम को नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है। बेहतर प्लानिंग, सही मौसम की जानकारी और जरूरी सावधानियां अपनाकर ही यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाया जा सकता है।

Kedarnath Snowfall

केदारनाथ में बर्फबारी का नजारा

अगर आप भी 2026 में चारधाम यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो जरूरी तारीखों, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और मौसम से जुड़ी अहम जानकारी पहले से जरूर जान लें, ताकि आपकी यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।

End of Feed