यात्रा

बेंगलुरु के पास घूमने के लिए 5 जगहें, जहां मिलेगा नेचर और एडवेंचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Bangalore Weekend Getaways: बेंगलुरु के आसपास मौजूद डेस्टिनेशन वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन हैं। ये जगहें प्राकृतिक खूबसूरती, एडवेंचर और सुकून का शानदार मिश्रण हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ खास जगहों के बारे में..

Image

वेंगलुरू से वीकेंड पर कहां घूमने जाएं?

Bangalore Weekend Getaways: बेंगलुरु की भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेकर अगर आप सुकून, हरियाली और रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं, तो शहर के आसपास कई शानदार डेस्टिनेशन मौजूद हैं। खास बात यह है कि ये सभी जगहें महज 2-3 घंटे की दूरी पर स्थित हैं, जहां आप वीकेंड पर आसानी से घूमने (travel) का प्लान बना सकते हैं। यहां पहाड़, झीलें, ट्रेकिंग ट्रेल्स और एडवेंचर का एक साथ अनुभव मिलता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ खास जगहों के बारे में...

नंदी हिल्स

बेंगलुरु से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित नंदी हिल्स सुबह के समय घूमने के लिए बेहद लोकप्रिय है। यहां का सूर्योदय ऐसा लगता है जैसे बादलों के बीच से सूरज निकल रहा हो। ठंडी हवा, हरियाली और शांत वातावरण इसे एक परफेक्ट गेटअवे बनाते हैं। यहां स्थित टीपू सुल्तान का ग्रीष्मकालीन निवास भी देखने लायक है।

रामनगर

बेंगलुरु से करीब 50 किलोमीटर दूर रामनगर अपनी चट्टानी पहाड़ियों और ट्रेकिंग रूट्स के लिए जाना जाता है। यह जगह रॉक क्लाइंबिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज के शौकीनों के लिए स्वर्ग जैसी है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और खुले मैदान आपको एक अलग ही ऊर्जा से भर देते हैं।

चन्नापटना

बेंगलुरु से लगभग 65 किलोमीटर दूर चन्नापटना अपने पारंपरिक लकड़ी के खिलौनों के लिए मशहूर है। यहां आप स्थानीय कारीगरों को काम करते हुए देख सकते हैं और उनकी कला को करीब से महसूस कर सकते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए खास है जो संस्कृति और हस्तशिल्प में रुचि रखते हैं।

चन्नापटना

चन्नापटना

मैसूर

बेंगलुरु से लगभग 145 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मैसूर एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है। यहां का मैसूर पैलेस, चौड़ी सड़कों और बुटीक होटलों का अनुभव इसे खास बनाता है। यहां घूमते हुए आपको एक शाही एहसास मिलता है, जो आपकी यात्रा को यादगार बना देता है।

स्कंदगिरी हिल्स

बेंगलुरु से स्कंदगिरी की दूरी करीब 60 किलोमीटर है, जो ट्रैकिंग के शौकीनों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां की नाइट ट्रेकिंग और सुबह बादलों के ऊपर से दिखने वाला सूर्योदय अद्भुत अनुभव देता है। यह जगह एडवेंचर और नेचर का शानदार मेल है।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article