सस्ती फ्लाइट कम बजट, कजाकिस्तान ट्रैवल का बढ़ा क्रेज, पर्यटकों का नया हॉटस्पॉट

Kazakhstan Travel: एशिया का छिपा हुआ रत्न कजाकिस्तान भारतीय पर्यटकों के बीच खासा पॉपुलर हो रहा है। लाखों की संख्या में हर साल भारतीय इस सुंदर और रहस्यमयी देश की यात्रा कर रहे हैं। आखिर क्यों कजाकिस्तान पर्यटकों का नया हॉटस्पॉट बन गया है इसके बारे में डिटेल में यहां बताया गया है।

Kazakhstan Tourism: विदेश यात्रा करना लगभग हर किसी का सपना होता है। ऐसे में अगर आप कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप का मजा लेना चाहते हैं तो कजाकिस्तान शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। मौजूदा समय में भारतीय पर्यटकों के लिए कजाकिस्तान नया हॉटस्पॉट भी बन चुका है। मेकमाईट्रिप की रिपोर्ट के अनुसार, कजाकिस्तान की लोकप्रियता में 491 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारतीय लोग यहां घूमने जाना काफी पसंद कर रहे हैं।

कजाकिस्तान ट्रैवल का बढ़ा क्रेज

कजाकिस्तान ट्रैवल का बढ़ा क्रेज

भारतीय पर्यटक आखिर क्यों कजाकिस्तान की यात्रा कर रहे हैं इस सवाल का जवाब डिटेल में समझने की कोशिश करते हैं। भारत और कजाकिस्तान के बीच एक समझौता है जो दोनों देशों के नागरिकों को कुछ दिनों तक बिना वीजा के एक-दूसरे के क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति देता है।

End of Feed