जहां प्रकृति करती है जादू, कर्नाटक का झरनों वाला चमत्कार, ट्रिप के लिए है परफेक्ट

Karnataka Tourism: मानसून और सर्दियों के मौसम में घूमने-फिरने के लिए अगर आप किसी ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो इसबार कर्नाटक का रुख कर सकते हैं। बारिश की फुहारों और पहाड़ों से गिरते पानी का नजारा यहां आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगा। परिवार के साथ या फिर अकेले आप ट्रैवल का प्लान कर सकते हैं।

Jog Falls Karnataka: प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफरों और एडवेंचर लवर्स के लिए हमेशा से ही तलाश ऐसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की होती है जहां वो भीड़भाड़ से दूर दो पल शांति और सुकून के बिता सकें। आपकी ये तलाश अब पूरी होने वाली है क्योंकि अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य के दीवाने हैं, तो ये वॉटरफॉल्स आपके लिए परफेक्ट होने वाला है। हम बात कर रहे हैं कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित जोग फॉल्स की जो भारत के सबसे ऊंचे और भव्य झरनों में से एक है।

जोग फॉल्स की खासियत: लगभग 830 फीट की ऊंचाई पर बसा ये झरना चार धाराओं में गिरता है। झरने के पास बने व्यू पॉइंट का नजारा कुछ ऐसा है जो शायद ही लाइफ में कभी आपने देखी हो। सनसेट और सनराइज का मनमोहक दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। नदी किनारे पिकनिक का अनुभव शायद ही आप कभी भूल पाएं।

End of Feed