कर्नाटक भारत गौरव दक्षिण यात्रा, 6 दिन में करें कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरै और तिरुवनंतपुरम के पवित्र तीर्थों के दर्शन

अगर आप दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं, तो कर्नाटक सरकार और IRCTC की ओर से चलाई जा रही कर्नाटक भारत गौरव दक्षिण यात्रा आपके लिए शानदार मौका है।

दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी (irctc package 2026) ने नया टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'कर्नाटक भारत गौरव दक्षिण यात्रा' है। 6 दिन का ये टूर पैकेज है जिसमें कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, रामेश्वरम और मदुरै जैसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन आपको कराए जाएंगे। 7 जुलाई 2026 को यात्रा की शुरुआत सुबह बेलगावी रेलवे स्टेशन से होगी। यात्री अपने-अपने निर्धारित बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन में सवार होंगे। पूरे दिन ट्रेन में सफर रहेगा। यात्रियों को ट्रेन में ही दोपहर का भोजन, शाम की चाय और रात का खाना दिया जाएगा। रात ट्रेन में ही बिताई जाएगी।

Karnataka Bharat Gaurav Dakshina Yatra

कर्नाटक भारत गौरव दक्षिण यात्रा (फोटो: AI)

दूसरा दिन: कन्याकुमारी में मां भगवती और विवेकानंद रॉक मेमोरियल के दर्शन

सुबह ट्रेन में चाय और नाश्ता मिलेगा। इसके बाद ट्रेन कन्याकुमारी पहुंचेगी। होटल में फ्रेश होने के बाद भगवती अम्मन मंदिर और विवेकानंद रॉक मेमोरियल के दर्शन कराए जाएंगे। शाम को पर्यटक अपनी सुविधा अनुसार समुद्र के किनारे खूबसूरत सूर्यास्त का नजारा भी देख सकते हैं। रात का खाना खाने के बाद होटल में ठहरने की व्यवस्था होगी।

End of Feed