Kanyakumari Travel Guide in Hindi: भारत का अंतिम छोर कन्याकुमारी पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। सूर्योदय और सूर्यास्त एक साथ देखने का अनूठा अनुभव हो या फिर तीन समुद्रों का मिलन स्थल कन्याकुमारी की यात्रा पर्यटकों के लिए किसी जन्नत के एहसास से कम नहीं है। ना केवल भारत के कोने-कोने से बल्कि विदेश से भी पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। कन्याकुमारी, जिसे पहले केप कोमोरिन के नाम से जाना जाता था आपकी ट्रैवल बकेट में शामिल हो सकती है। कन्याकुमारी की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प कन्याकुमारी का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।
Kanyakumari Travel Guide (photo: canva)
कन्याकुमारी की खास बातें: फोटोग्राफी और शांत वातावरण के लिए यह एक परफेक्ट लोकेशन है। इसके अलावा पर्यटक यहां तीन समुद्रों का मिलन स्थल, विवेकानंद रॉक मेमोरियल, सुंदर सूर्योदय और सूर्यास्त के अलावा देवी कन्याकुमारी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
प्रमुख दर्शनीय स्थल: गांधी मंडपम, सनसेट प्वाइंट और सनराइज प्वाइंट, विवेकानंद रॉक मेमोरियल, थिरुवल्लुवर स्टैचू, कन्याकुमारी मंदिर यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।
कहां रुकें: ₹800–₹1500 प्रति रात की कीमत पर आपको यहां बजट होटल्स मिल जाएंगे। इसके अलावा ₹1500–₹3000 की रेंज में मिड रेंज होटल्स, ₹3000+ की रेंज में हाई एंड होटल्स/रिसॉर्ट्स मिलेंगे।
क्या खाएं: खाने-पीने के लिए यहां तमाम विकल्प मौजूद हैं। दक्षिण भारतीय व्यंजन जैसे डोसा, इडली, सांभर, उपमा का स्वाद आप यहां चख सकते हैं। इसके अलावा सी फूड: फ्रेश फिश करी, प्रॉन मसाला, फल और नारियल पानी का लुत्फ यहां उठाया जा सकता है।
कैसे पहुंचें: त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (लगभग 90 किमी) इसके निकटतम एयरपोर्ट है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरु से सीधी ट्रेनें कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन के लि उपलब्ध हैं। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक से नियमित बस सेवाएं भी कन्याकुमारी के लिए चलती हैं।
