कहां से शुरु करें 12 ज्योतिर्लिंग की दिव्य यात्रा, नोट करें इस अध्यात्मिक यात्रा का कंप्लीट ट्रैवल प्लान

Jyotirlinga Yatra Travel Plan: ज्योतिर्लिंग यात्रा आपको एक दिव्य और भव्य अनुभव देती है। यदि आप इस बार ज्योतिर्लिंग दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इस तरह अपना ट्रैवल प्लान बनाना चाहिए। आइए जानते हैं कंप्लीट ट्रैवल प्लान।

Jyotirlinga Yatra Travel Plan: भारत की आध्यात्मिक धरोहर में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन की अनेक बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होती है। यही कारण है कि हर साल लाखों श्रद्धालु इन पवित्र धामों की यात्रा पर निकलते हैं। यदि आप भी एक ही यात्रा में सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यह कंप्लीट ट्रैवल प्लान एक बार जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं ज्योतिर्लिंग यात्रा (Jyotirlinga Yatra) का पूरा प्लान...

Jyotirlinga Yatra Travel Plan

ज्योतिर्लिंग दर्शन का पूरा ट्रैवल प्लान (Image - AI)

कहां से करें यात्रा की शुरुआत

ज्योतिर्लिंग यात्रा का सबसे सुविधाजनक सफर गुजरात से शुरू होता है। आप सबसे पहले सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें, जो गुजरात में अरब सागर के किनारे स्थित है। यहां से लगभग 230 किलोमीटर दूर नागेश्वर ज्योतिर्लिंग है, जो द्वारका के निकट स्थित है। इन दोनों मंदिरों के दर्शन के बाद आप महाराष्ट्र पहुंचें जहां आपको एक ही राज्य में सबसे ज्यादा ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने को मिलेगा।

End of Feed