टोक्यो से हिरोशिमा तक, एक ट्रिप में मिलेगा जापान का पूरा अनुभव, जानें खर्चा

Japan Tour Package: अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जापान आपकी अगली ट्रैवल डेस्टिनेशन हो सकती है। एक ही ट्रिप में टोक्यो की चमक से लेकर हिरोशिमा का इतिहास सब देखने को आपको मिल जाए जाएगा।

Japan Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी ने आपके लिए बेहद ही शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको जापान घूमने का मौका मिल रहा है। टोक्यो की चमक, माउंट फूजी की खूबसूरती, क्योटो की संस्कृति और हिरोशिमा का इतिहास सबकुछ आपको इस पैकेज के जरिए देखने को मिल जाएगा। इस सफर की शुरुआत मुंबई से होगी और करीब 10 दिनों में जापान की कई मशहूर जगहों को एक्सप्लोर किया जाएगा। 25 अक्टूबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सफर शुरू होगा। शाम की फ्लाइट से टोक्यो के लिए उड़ान भरी जाएगी। रात का सफर पूरा करने के बाद अगले दिन जापान पहुंचेंगे।

Japan Tour Package

एक ट्रिप में मिलेगा जापान का पूरा अनुभव

टोक्यो की चमक और संस्कृति

26 अक्टूबर को टोक्यो पहुंचने के बाद गाइड आपका स्वागत करेगा। इसके बाद डिजिटल आर्ट के लिए मशहूर टीमलैब प्लैनेट्स देखा जाएगा और उएनो पार्क की सैर होगी। अगले दिन सेंसो-जी मंदिर, नाकामिसे स्ट्रीट और टोक्यो स्काईट्री घूमने का मौका मिलेगा। इसके बाद अकिहाबारा की रंगीन दुनिया और शिबुया क्रॉसिंग का अनुभव किया जाएगा। अगले दिन टोक्यो से निकलकर माउंट फूजी क्षेत्र पहुंचेंगे। मौसम साथ रहा तो फूजी की 5वीं स्टेशन तक जाने का मौका मिलेगा। इसके बाद हकोने रोपवे से ज्वालामुखीय घाटी के नजारे देखेंगे और लेक आशी में क्रूज का आनंद लेंगे।

End of Feed