Chomu Palace: अक्षय कुमार की नई फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो गई। आपने ध्यान दिया होगा कि इस फिल्म में एक बड़ी सुंदर सी हवेली दिखाई गई है। इस हवेली को आपने पहले भी कई सारी फिल्मों में देखा होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि 'भूत बंगला' को जिस हवेली में शूट किया गया है, वो तकरीबन 350 साल पुरानी और 17वीं शताब्दी की है। ऐसे में इस हवेली के बारे में जानना और एक बार यहां घूमना तो बनता ही है। तो अगर आप इसे नजदीक से देखना और एक्सपीरियंस करना चाहते हैं को यहां से जान सकते हैं कि यहां कैसे जा सकते हैं। साथ ही यहां जाने के कितने पैसे खर्च होने वाले हैं, इसकी भी जानकारी यहां दी गई है।
'भूत बंगला' वाली हवेली कहां है?
'भूत बंगला' की शूटिंग जिस महल में हुई है, उसका नाम चौमूं महल है। चौमूं महल जयपुर से लगभग 45 किलोमीटर दूर NH-11 पर स्थित है। इसे अब चोमू पैलेस होटल के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़ें- पहलगाम से आगे कश्मीर की अनदेखी जगहें
चौंमू महल का इतिहास-
चौंमू महल असल में 350 साल से भी ज्यादा पुराना है। जयपुर की रॉयल फैमिली के वंशज राव गोपालजी ने 1550 के दशक में इस पैलेस का निर्माण करवाया था। शुरुआत में इसे रईसों और सेनापतियों के लिए एक किलेबंद रिहायश के तौर पर बनाया गया था, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ इस शानदार पैलेस को एक लग्जरी हेरिटेज होटल में बदल दिया गया।
यह भी पढ़ें- राजस्थान के मशहूर लोकेशन
चौमूं महल में किन- किन फिल्मों की शूटिंग हुई है?
सबसे पहले 1996 में फिर 'लोफर' की शूटिंग के लिए चौमूं महल का इस्तेमाल किया गया था। फिर साल 2007 में अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भूलैया' रिलीज हुई। 'भूल भूलैया' की शूटिंग के बाद ये हवेली काफी मशहूर हो गई। इस फिल्म में चौमूं महल ही मोंजुलिका का महल था। इसके बाद साल 2009 में 'गुलाल' फिल्म रिलीज हुई। 'गुलाल' की भी शूटिंग चौमूं महल में हुई थी। फिर साल 2011 में 'क्वीन' फिल्म में चौमूं महल नजर आया और अजय देवगन की फिल्म 'बोल बच्चन' की शूटिंग भी चौमूं महल में हुई। अब 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) में भी इसी महल को भूतिया महल बनाया गया है।
दिल्ली से चौमूं महल तक पहुंचने में कितने खर्च होंगे?
दिल्ली से चौमूं महल की दूरी लगभग 250-270 किमी है। प्राइवेट कैब का एकतरफा किराया लगभग 3000 से 3500 के बीच शुरू होता है। SUV के लिए यह खर्च 4100 रुपये से अधिक हो सकता है। दिल्ली से चौमूं के लिए ट्रेन टिकट का किराया काफी कम है। स्लीपर क्लास में 245- 250 रुपये और AC कोच (3A/ 2A) में यह 550-1500 रुपये तक हो सकता है। बस का किराया आमतौर पर 400 से 2000 रुपये के बीच होता है, जो बस के प्रकार (AC/ Non-AC) पर डिपेंड करता है।
