ओडिशा के अद्भुत नजारों का सफर, जानें Wonders of Odisha टूर पैकेज की पूरी डिटेल

IRCTC: अगर आप ओडिशा घूमने का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं कि एक ही ट्रिप में यहां के मंदिर, समुद्र तट, ऐतिहासिक जगहें और प्राकृतिक खूबसूरती सब देखने को मिल जाए तो ये टूर पैकेज आपके लिए है।

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Wonders of Odisha नाम से नया टूर पैकेज लॉन्च कर दिया। इस यात्रा में आपको भुवनेश्वर के प्राचीन मंदिरों से लेकर पुरी के जगन्नाथ मंदिर, चिलिका झील, कोणार्क का सूर्य मंदिर और ओडिशा के प्रसिद्ध बौद्ध स्थलों तक घूमने का मौका मिलेगा। 6 दिन की यह ट्रिप रहने वाली है। अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी दिन के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Wonders of Odisha Tour Package

ओडिशा के अद्भुत नजारों का सफर

भुवनेश्वर से शुरू होगी यात्रा

यात्रा के पहले दिन भुवनेश्वर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से आपको पिकअप किया जाएगा और होटल पहुंचाया जाएगा। होटल में सामान रखने के बाद भुवनेश्वर की सैर शुरू होगी। सबसे पहले ट्राइबल म्यूजियम देखा जाएगा। इसके बाद खंडगिरि और उदयगिरि की गुफाओं का भ्रमण होगा। दोपहर का खाना यात्री अपनी सुविधा और खर्च के अनुसार कर सकते हैं। लंच के बाद भुवनेश्वर के प्रसिद्ध मंदिरों की यात्रा होगी। इसमें लिंगराज मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर, ब्रह्मेश्वर मंदिर और राजारानी मंदिर शामिल हैं। रात भुवनेश्वर के होटल में ठहराव होगा।

End of Feed