IRCTC Valentine's Thailand Package: साल के दूसरे महीने को प्यार का महीना (Love Month) भी कहते हैं। इस साल लोग अपने प्यार (Love) के साथ घूमना (Travel) पसंद करते हैं। खासतौर से कपल्स वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2024) के आसपास घूमने जाते हैं। अगर आप भी फरवरी (February) महीने में अपने प्यार के साथ कहीं घूमने का प्लान (Travel Plan) कर रहे हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि कहां जाएं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने वैलेंटाइन डे को लेकर थाईलैंड का एयर टूर पैकेज (Thailand Air Tour Package) निकाला है, जहां आप अपने प्यार के साथ वैलेंटाइन डे (Valentine's Day Celebrations) सेलिब्रेट कर सकते हैं।
IRCTC Valentine's Thailand Package: वैलेंटाइन डे पर थाईलैंड घूमने का बनाएं प्लान।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम VALENTINE SPECIAL- THAILAND EX LUCKNOW (NLO08) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 11 तारीख, यानी 11 फरवरी को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें लखनऊ से बैंकॉक आना-जाना थाई एयर एशिया की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप पटाया, बैंकॉक घूम पाएंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। इस पैकेज में आपको एक आईआरसीटीसी का टूर मैनेजर भी मिलेगा। पूरे टूर पैकेज में आप 4 स्टार होटल में रुकेंगे। मील प्लान की बात करें आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में 80 साल तक के लोगों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 69,100 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 59,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 59,200 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 54,200 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 50,000 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
