यात्रा

नवरात्रि में मां के भक्तों के लिए सुनहरा मौका, IRCTC पैकेज से करें इतने सस्ते में करें वैष्णो देवी की यात्रा

इस नवरात्र के मौके पर यदि आप माता के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको IRCTC के इस सस्ते प्लान के बारे में जरूर पता होना चाहिए। वीकेंड ट्रिप के लिए प्लान किया गया ये टूर पैक आपको सस्ते में माता के दर्शन करा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

Image

IRCTC Vaishno Devi Plan

Photo : iStock

नवरात्रों का पावन पर्व जल्द आने वाला है, माता को समर्पित इन 9 दिनों में देश भर में भक्तों का तांता माता के मंदिरों में लगा रहे हैं। वहीं बात करें माता के कुछ चुनिंदा मंदिरों की तो श्री माता वैष्णो देवी का नाम इसमें सबसे ऊपर आता है। आज हम आपको नवरात्रि के पावन पर्व पर माता वैष्णो देवी के दर्शन की यात्रा के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप इस नवरात्रि माता के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको IRCTC के साथ अपनी ट्रिप प्लान करनी चाहिए। IRCTC के इस प्लान में आपकी ये धार्मिक यात्रा बहुत ही सस्ते दामों में पूरी हो जाएगी। इसे आप पूरे परिवार के साथ प्लान कर और भी ज्यादा पैसे बचा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा प्लान?

कब शुरू होगी यात्रा?

वैष्णो देवी की IRCTC की ये यात्रा रोजाना सोमवार से शुक्रवार तक चलती है। 3 रात और 4 दिन की ये यात्रा आपको आराम से और पूरे जोश से वैष्णो देवी के दर्शन कराती है। रात 8 बजकर 40 मिनट पर नई दिल्ली से आपकी ये यात्रा शुरू होगी। जिसकी बुकिंग आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

कब का बनाएं प्लान?

आपको बता दें कि इस बार शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। जिसमें बहुत से लोग वैष्णो देवी दर्शन का प्लान बनाते हैं। यदि आप भी ऐसी कोई योजना बना रहे हैं, तो

आपको 1 अक्टूबर के लिए अपना टिकट बुक कर लेना चाहिए। जिसमें आप गांधी जयंती के दिन की छुट्टी भी ट्रिप में कवर कर सकते हैं। इसमें आप 3 अक्टूबर को नवरात्र के पहले ही दिन माता के दर्शन कर सकते हैं।

कितना होगा खर्चा?

IRCTC के वैष्णो देवी पैकेज में आपको सिंगल सफर करने में 10 हजार रुपए के आसपास खर्च करने होंगे तो वहीं दो लोगों के साथ ये खर्चा आपको 7855 रुपए पड़ेगा। इसके साथ ही यदि आप 3 लोग सफर करते हैं, तो आपको 6795 रुपए/व्यक्ति ट्रिप का खर्चा पड़ेगा।

एसी 3 क्लास के साथ यात्रा करने का ये प्लान आपको बेहद किफायती पड़ेगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article