IRCTC: घूमने का प्लान है तो ये यात्रा है खास, एक पैकेज में मिलेगा सबकुछ, 12 दिन की है ट्रिप

IRCTC: यह यात्रा राजस्थान की संस्कृति, इतिहास, मंदिरों और उज्जैन-ओंकारेश्वर की आध्यात्मिक ऊर्जा को एक साथ अनुभव करने का शानदार मौका दे रही है। 12 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है।

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए 12 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'डिवाइन राजस्थान विद उज्जैन यात्रा' है। इस यात्रा में भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के जरिए आपको राजस्थान की खूबसूरती, ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यह यात्रा सोलापुर से शुरू होगी, जिसमें उदयपुर, नाथद्वारा, पुष्कर, जोधपुर, जयपुर, खाटू श्याम जी और उज्जैन जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं।

IRCTC Ujjain Yatra and explore Rajasthan

उदयपुर से उज्जैन तक आस्था का सफर (फोटो: AI)

पहला दिन (21 अक्टूबर 2026): सोलापुर से यात्रा की शुरुआत की हो रही है। भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन यात्रियों को लेकर राजस्थान की ओर रवाना होगी। दूसरा दिन (22 अक्टूबर 2026)-इस दिन ट्रेन में अलग-अलग स्टेशनों से यात्री जुड़ेंगे। कुरुडवाड़ी, दौंड, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा और रतलाम जैसे स्टेशनों से यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

End of Feed