IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने उदयपुर घूमने के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको उदयपुर के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे। 3 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। 29 मई 2026 को उदयपुर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट या होटल से आपको पिक किया जाएगा। इसके बाद उदयपुर घूमने की शुरुआत होगी। सबसे पहले सिटी पैलेस दिखाया जाएगा, जहां आपको राजाओं की शाही जिंदगी की झलक देखने को मिलेगी। फिर सहेलियों की बाड़ी घुमाई जाएगी, जो अपनी हरियाली और फव्वारों के लिए प्रसिद्ध है। इसके बाद फतेह सागर झील पर बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। रात में उदयपुर के होटल में ठहरने की व्यवस्था रहेगी।
उदयपुर घूमने का शानदार मौका
दूसरा दिन : एकलिंगजी-हल्दीघाटी-नाथद्वारा
सुबह नाश्ते के बाद यात्रा शुरू होगी। सबसे पहले भगवान शिव को समर्पित प्रसिद्ध एकलिंगजी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद हल्दीघाटी ले जाया जाएगा, जो महाराणा प्रताप और अकबर की सेना के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध के लिए जाना जाता है। फिर नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। शाम तक वापस उदयपुर लौट आएंगे और होटल में रात्रि विश्राम होगा।
तीसरा दिन : कुंभलगढ़ किला
सुबह नाश्ते के बाद कुंभलगढ़ किले के लिए रवाना होंगे। अरावली की पहाड़ियों के बीच बना यह किला अपनी विशाल दीवारों और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। घूमने के बाद आपको वापस उदयपुर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट या होटल तक छोड़ा जाएगा। यात्रा आपके लिए एकदम खास हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
खर्चा और पैकेज से रिलेटेड जानकारी
29 मई के अलावा भी आप अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी दिन के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹21,230 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹10,930 और ₹7,960 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹2,130 है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NJH081 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर 8595930996, 9001094705 कर सकते हैं।
