IRCTC Ayodhya-Kashi Package: अयोध्या से काशी तक, परिवार को 18000 से भी कम में कराएं इन 6 धार्मिक स्थलों के दर्शन, मन होगा पावन

IRCTC Ayodhya-Kashi Package: गर्मी की छुट्टियां आ रही हैं और ऐसे में अगर आप अपने परिवार को कहीं घूमाने लेकर जाता है तो आपको सबसे पहला ख्याल धार्मिक स्थलों का ही आता है। आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ आईआरसीटीसी के इस नए पैकेज का फायदा उठा सकते हैं। इस पैकेज में आपको अयोध्या, काशी समेत 6 जगहों के दर्शन का मौका मिलेगा।

IRCTC Ayodhya-Kashi Package: गर्मी की छुट्टियों में लोग अपने परिवार को पूरा समय देते हैं। हर कोई चाहता है कि अपने मां-पिताजी को इस दौरान यात्राएं कराई जाएं और कुछ तीर्थ स्थल के दर्शन करा दिए जाएं। अगर आप भी अपने परिवार के साथ घूमने की इच्छा रखते हैं तो आईआरसीटीसी के पास आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज मौजूद है। इस पैकेज के जरिए आप पूरे 6 धार्मिक स्थल के दर्शन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस पैकेज में ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होने वाले हैं। आप यहां से इससे जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं-

irctc ayodhya kashi prayagraj varanasi konark gaya package

क्या है इस पैकेज का नाम?

आईआरसीटीसी के इस शानदार पैकेज का नाम AYODHYA KASHI PUNYA KSHETRA YATRA (Saraswati Pushkaralu Special) (SCZBG41) है। ये पैकेज पूरे 10 दिन और 9 रातों का है। पैकेज में आपको रहने की पूरी व्यवस्था मिलेगी। साथ ही ब्रेकफास्ट-लंच और डिनर की भी पूरी व्यवस्था फ्री में मिलने वाली है। हां, खाना सिर्फ शाकाहारी ही होगा।

End of Feed