भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कुछ खास पैकेज लेकर आती रहती है। ऐसा ही एक खास पैकेज Shimla-Manali के नाम से भी लॉन्च किया है। गुजरात के गांधीनगर से शुरू होकर ये यात्रा आपको हिमाचल प्रदेश के दो सबसे चर्चित हिल स्टेशन पर लेकर जाएगी। इस पैकेज के तहत आपको शिमला-मनाली के प्रमुख आकर्षणों के दीदार भी कराया जाएगा। 7 रात और 8 दिन का ये टूर पैकेज फुल सुख सुविधाओं के साथ आपको हसीन वादियों का सफर कराएगा। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में पूरी जानकारी...
क्या है पैकेज की डिटेल्स?
इस टूर पैकेज में शामिल यात्रा का सफर हफ्ते के प्रत्येक रविवार को शुरू होता है। रविवार को सुबह 10 बजे शुरु होकर ये यात्रा रात भर के सफर के बाद आपको अगली सुबह चंडीगढ़ पहुंचाएगी। इस ट्रिप में आपका सफर ट्रेन नंबर 19411 द्वारा कराया जाएगा। SHIMLA - MANALI नाम के इस टूर पैकेज का कोड़ (WAR018) तय किया गया है।
यह भी पढ़ें - टिप-टिप बरसते पानी में करें जंगल की सैर, दुगनी खूबसूरती देखने के लिए दिल्ली वाले विजिट करें ये 3 जगहें
कितना होगा खर्च?
SHIMLA - MANALI टूर पैकेज में आपको बुकिंग के लिए दो ऑप्शन दिए जाते हैं। 3 क्लास एसी और स्लीपर क्लास में आप अलग-अलग दर पर टिकट बुकिंग कर सकते हैं। 3 क्लास एसी में सफर करने के लिए आपको 59,600 और 2 लोगों के साथ सफर करने के लिए आपको 33,700 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। वहीं स्लीपर क्लास में अकेले सफर करने के लिए आपको 54,700 रुपए और दो लोगों के साथ ये 29,700 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे।
