IRCTC Tour Package: श्रद्धा और आस्था का सफर, मां कामाख्या दर्शन टूर पैकेज, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour Package 2025: मां कामाख्या का प्रसिद्ध मंदिर असम की राजधानी गुवाहाटी के पश्चिमी हिस्से में स्थित नीलगिरी (नीलाचल) पहाड़ी के बीचोंबीच बना हुआ है। यहां जाने के लिए आप कम बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

IRCTC Tour Package: मां कामाख्या, जिन्हें कामेश्वरी भी कहा जाता है, इच्छा और कामना की देवी मानी जाती हैं। मां कामाख्या देवलय को 51 शक्तिपीठों में से सबसे पवित्र और प्राचीन माना जाता है। यह भारत में प्रचलित शक्तिशाली तांत्रिक शक्ति पूजा का मुख्य केंद्र भी है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'दिव्य मां कामाख्या दर्शन यात्रा' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। मां कामाख्या मंदिर के दर्शन आपको करवाए जाएंगे, जहां आप पवित्र शक्तिपीठ की दिव्य ऊर्जा और खूबसूरत वातावरण का अनुभव कर सकेंगे।

Maa Kamakhya Darshan Tour (photo: canva)

Maa Kamakhya Darshan Tour (photo: canva)

इसके बाद उमानंदा मंदिर जो ब्रह्मपुत्र नदी के बीच एक छोटे से सुंदर द्वीप पर स्थित है वहां की यात्रा भी पैकेज में शामिल है। यहां की शांति और प्राकृतिक खूबसूरती आपको जरूर पसंद आएगी। शाम तक आपको गुवाहाटी एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर ड्रॉप कर दिया जाएगा, ताकि आपकी आगे की यात्रा सहज और सुविधाजनक रहे।

End of Feed