IRCTC Tour Package: परिवार के साथ करें अंडमान की सैर मात्र, सिर्फ इतना होगा खर्चा, पैकेज में शामिल हैं ये सुविधाएं

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने परिवार के साथ हॉलीडे ट्रिप पर जाने के लिए स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान और निकोबार द्वीप समूह घूमने का मौका मिल रहा है। बुकिंग से लेकर खर्चे तक पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं के बारे में डिटेल में जानकर आप भी पैकेज की बुकिंग फटाफट से कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने FAMILY ANDAMAN HOLIDAYS नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान और निकोबार आईलैंड के प्रमुख आकर्षणों का दीदार करने का मौका मिल रहा है। परिवार के साथ घूमने के लिए इस पैकज को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। कॉर्बिन्स कोव बीच, नारियल के ताड़ के पेड़ों से घिरा बीच, सेलुलर जेल, रॉस आइलैंड, हैवलॉक आइलैंड, राधा नगर बीच, नील आइलैंड, भरतपुर बीच, नेचुरल ब्रिज और लक्षमपुर बीच की शानदार यात्रा को पैकेज में शामिल किया गया है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है। 24 जून 2025 को पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर स्थानीय प्रतिनिधि की मदद से आपको होटल में स्थानांतरित किया जाएगा। दोपहर के भोजन के बाद कॉर्बिन्स कोव बीच की यात्रा आपको करवाई जाएगी जो पोर्ट ब्लेयर शहर से 7 किलोमीटर दूर स्थित है। गौर करने वाली बात ये है कि इस पैकेज की बुकिंग 24 जून के अलावा भी आप किसी भी दिन के लिए कर सकते हैं।

End of Feed