IRCTC Tour Package: बीच डेस्टिनेशन की अगर आप तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Bali Special Ex Lucknow नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बाली घूमने का मौका मिल रहा है। बाली इंडोनेशिया का एक छोटा सा द्वीप है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों, मंदिरों, संस्कृति और प्रकृति के लिए प्रसिद्ध है। यह इंडोनेशिया का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और यहां हिंदू बहुल आबादी रहती है। बाली की जलवायु उष्णकटिबंधीय है और इसकी संस्कृति समृद्ध और विविध है जिसमें चीनी, भारतीय और हिंदू प्रभावों का मिश्रण है। बाली पर्यटकों के लिए कई आकर्षण और गतिविधियां प्रदान करता है, जैसे सर्फिंग, गुफाओं और झरनों की खोज, स्थानीय किंवदंतियों और परंपराओं को जानना और जंगलों के दृश्यों का आनंद लेना।
Bali tour package (photo credit canva)
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 8 सितंबर 2025 को लखनऊ हवाई अड्डे पर शाम 5:00 बजे पहुंचें। सामान जमा करने और बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने के लिए आगे बढ़ें। 22:20 बजे बेंगलुरु पहुंचें। बेंगलुरु एयरपोर्ट से अगली उड़ान 01:20 बजे आपको बाली के लिए भरनी होगी।
4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 111900 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 98800 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 92800 रुपए है।
इस पैकेज का कोड NLO32 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287930922, 8287930902, 9236367954 संपर्क कर सकते हैं।
