IRCTC Tour Package: परिवार के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Blissful Mysore, Coorg & Ooty Tour नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। परिवार के साथ यात्रा के लिए विशेष रूप से इस टूर पैकेज को डिजाइन किया गया है। इस पैकेज के तहत आपको मैसूर, कूर्ग और ऊटी के प्रमुख आकर्षणों का दीदार करने का मौका मिल रहा है।
IRCTC Tour Package (photo- Canva)
9 दिन और 8 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। पैकेज के लिए अपकमिंग डेट 22 अगस्त है। 22 अगस्त के अलावा भी आप आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। बोर्डिंग स्टेशन: - राजकोट - सुरेंद्रनगर - विरमगाम - अहमदाबाद - नडियाद - आनंद - वडोदरा - भरूच - सूरत - वलसाड - वापी - वसई रोड - कल्याण - पुणे है।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। इसके अलावा भी पैकेजे में तमाम तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। खर्चे की बात करें स्लीपर क्लास में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप 68200 रुपए में आपको पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 36700 और 28500 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 21600 है।
इस पैकेज का कोड WAR022 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9321901849,7021090572, 9321901852 संपर्क कर सकते हैं।
