IRCTC Tour Package: काशी जाने के साथ करें अयोध्या की भी यात्रा, जानें किराया और अन्य डिटेल

IRCTC Tour package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको उत्तर भारत का दिव्य त्रिकोण काशी, अयोध्या एवं प्रयागराज की यात्रा का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं पर एक नजर डालते हैं।

IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने RTP –DIVINE TRIANGLE SER054 नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको उत्तर भारत के दिव्य त्रिकोण काशी, अयोध्या एवं प्रयागराज की यात्रा करवाई जा रही है। काशी तीन प्रमुख हिंदू देवताओं में से भगवान शिव को समर्पित है।

त्रिवेणी घाट आध्यात्मिक पवित्रता और सांस्कृतिक महत्व का प्रतीक है। यह वह स्थान है जहां भारत की तीन सबसे पवित्र नदियां - गंगा, यमुना और सरस्वती - मिलती हैं। अयोध्या, जिसे साकेत के नाम से भी जाना जाता है, भारत का एक प्राचीन शहर है, भगवान श्री राम की जन्मस्थली और महान महाकाव्य रामायण का आधार यहीं है।

End of Feed