यात्रा

IRCTC: कम बजट में घूम आओ अजरबैजान, रहने-खाने की नो टेंशन, जानें पैकेज से जुड़ी सारी डिटेल

Azerbaijan Tour Package: आईआरसीटीसी ने अजरबैजान घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको बाकू शहर के शानदार स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। रहने से लेकर खाने पीने तक किसी भी चीज के लिए आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस टूर पैकेज में हर छोटी से छोटी चीज को कवर किया गया है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Azerbaijan Tour Package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए सस्ता और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको अजरबैजान घुमाया जाएगा। अजरबैजान का एक समृद्ध इतिहास और संस्कृति है, जिसे पर्यटकों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। अजरबैजान आज एक आधुनिक और जीवंत शहर है, जो अपनी आश्चर्यजनक वास्तुकला, सुंदर पार्क और हलचल भरी सड़कों के लिए टूरिस्टों को लुभाता है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पकैज है। आईआरसीटीसी ने BAKU WITH IRCTC के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। इस पैकेज का कोड NLO27 है। इस स्पेशल टूर पैकेज में आपको बाकू सिटी टूर+ पैनारोमिक टूर, फ्लेम टूर + ओल्ड सिटी टूर, गबाला टूर, गोबस्टन + शॉपिंग टूर करवाया जाएगा।

4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की जा रही है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल है। आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं आपको मिलेंगी वहीं 70 वर्ष तक का आयु वाले व्यक्ति का यात्रा बीमा भी इस पैकेज में ही कवर है।

अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको ₹ 100100 देने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति किराया ₹ 95000 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹ 90000 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नॉउ पर क्लिक करके आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8287930922 इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article