IRCTC Tour Package: पूरा होगा विदेश घूमने का सपना, 7 दिन की है ट्रिप, जानिए डिटेल

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने विदेश यात्रा के लिए शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में डिटेल में जानते हैं। 7 दिन की ये ट्रिप होने वाली है।

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने ROYAL NEPAL EX HYDERABAD नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। परिवार के साथ घूमने के लिए स्पेशली इस टूर पैकेज को डिजाइन किया गया है। विश्व शांति शिवालय, माया देवी मंदिर, सारंगकोट व्यू प्वाइंट, बिंध्याबासिनी मंदिर, डेविस फॉल्स, गुप्तेश्वर महादेव गुफा, फेवा झील में नौका विहार का दौरा इस पैकेज में शामिल है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज है। 25 जून 2025 को आवश्यक एयरपोर्ट औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 08:45 बजे राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करें। 11:10 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरना है।

End of Feed