घूम आएं श्रीलंका, 6 दिन का है टूर पैकेज, जानिए किराया और अन्य डिटेल

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको श्रीलंका के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। बुकिंग से लेकर खर्चे तक पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं के बारे में डिटेल में जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने RAMAYAN TRAIL OF SRILANKA EX - BHUBANESWAR नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको श्रीलंका के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। कोलंबो, दांबुला, कैंडी, नुवारेलिया की यात्रा इस पैकेज में शामिल है। धार्मिक यात्रा में रूचि रखने वाले पर्यटकों के लिए स्पेशली इस पैकेज को डिजाइन किया गया है।

मुनीश्वरम मंदिर, मनावेरी मंदिर, दांबुला गुफा, श्री लक्ष्मी नारायण पेरुमल मंदिर, थिरु कोनेश्वरम मंदिर, श्री बक्त हनुमान मंदिर, रामबोडा, सीता अम्मन मंदिर, सीता एलिया, अशोक वाटिक की यात्रा इस पैकेज के तहत आपको करवाई जाएगी। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है। 28 जून 2025 को भुवनेश्वर से इस यात्रा की शुरुआत होगी। भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करें। विमान में सवार हों और 18:30 बजे श्रीलंका पहुंचें।

End of Feed