IRCTC Tour Package: एकसाथ घूम आओ दिल्ली, आगरा, मथुरा; बजट में है पैकेज; ना के बराबर खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने कम बजट में आपके लिए एक साथ 3 डेस्टिनेशन घूमने का पूरा इंतजाम कर दिया है। बेहद कम बजट में आपके लिए आपके लिए दिल्ली के साथ ही आगरा और मथुरा घूमने का मौका है। इस पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं से रिलेटेड तमाम जानकारी आप यहां जान सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटी ने आपके लिए बेहद कम बजट में 3 डेस्टिनेशन घूमने का इंतजाम कर दिया है। आईआरसीटी का ये पैकेज बेहद स्पेशल होने वाला है क्योंकि इसमें आपको एकसाथ दिल्ली, आगरा और मथुरा की सैर करवाई जा रही है। आईआरसीटीसी ने Heritage Triangle नाम से टूर पैकेज को लॉन्च किया है जिसका कोड SHR041 है।

13 नवम्बर 2025 को ट्रेन नंबर 12723 द्वारा हैदराबाद से 06:00 बजे प्रस्थान होगा। आने वाले हर सोमवार को ट्रेन द्वारा आप इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। दिल्ली में कुतुब मीनार, लोटस टेम्पल, अक्षरधाम की यात्रा इस पैकेज में शामिल है। इसके अलावा आपको कृष्ण जन्म भूमि और आगरा फोर्ट भी घूमने का मौका मिल रहा है।

End of Feed